🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कोरोना जांच के बिना आसाम के प्रत्याशियों को बस्तर में राजनीतिक पर्यटन करवा रही सरकार – केदार छत्तीसगढ़ वासियों से ज्यादा असम वालो की चिंता*

On: April 16, 2021 10:10 AM

जगदलपुर 16 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना की विभीषिका से जूझ रहा है , स्वास्थ्य व्यवस्थाएं वेटिंलेटर पर हैं और ऐसे समय मे राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ वासियों से ज्यादा चिंता असम से लाये गए बोडो प्रत्याशियों की है । उक्त बातें पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कही ।
श्री कश्यप ने कहा की राज्य सरकार आज हर मोर्चे पर फेल हो गई है खासकर कोरोना काल मे जनता का भरोसा सरकार से टूट चुका है । असम के प्रत्याशियों को राज्य सरकार प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन करवा रही है । उनके लिए रेस्ट हाउस में मांस , मदिरा की व्यवस्था में लगी राज्य सरकार ने सारे संसाधन झोंक दिए हैं । इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने भी की है । एक तरफ कचरा ढोने वाली गाडियों में इंसानों की लाशें ढोई जा रही है , और सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि एशोआराम में मस्त हैं । इस महामारी के समय सरकार असम के प्रत्याशियों को पायलट और फॉलो सहित तमाम प्रोटोकॉल की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है । जनता जानना चाहती हैं की ये सब किसके इशारे पर हो रहा है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment