जगदलपुर 16 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
जगदलपुर जिले में लागू लॉक डाउन के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के एसबीआई चौक पर आज शुक्रवार को बस्तर पुलिस के
बहादुर जवानों ने दो गांजा तस्करों अपनी जान पर खेलकर पकड़ने में कामयाबी पाई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस 21 किलो गांजा बरामद किया है।
सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन लगा दिया गया है। लॉक डाउन के दौरान जिला प्रशासन ने सिर्फ मेडिकल सेवा और अतिआवश्यक कामों के लिए ही लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति दी है। लॉक डाउन में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बस्तर पुलिस शहर के विभिन्न जगहों पर फिक्स पॉइंट बनाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में आज एसबीआई चौक पर तैनात जवानों ने एक बाइक में सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की। लेकिन शातिर बाइक सवार ने जवानों को चखमा देते हुए वाहन से भागने की कोशिश करने लगे। जवानों ने शक करते हुए वाहन के पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की। वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से एक जवान सड़क में गिर गया। इसी बीच उक्त बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टकरा गई। जिसके वजह से उक्त बाइक में सवार दोनों व्यक्ति गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल ही बाइक सवारों को धर दबोचा। पकड़ने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने व्यक्तियों के पास रखे एक बैग से 21 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 1 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही दोनों आरोपी शिव प्रसाद गोड़ (28) निवासी उत्तरप्रदेश और गोपाल सिंह (33) निवासी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों गांजा तस्करी की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (बी) के तहत अपराध पंजीबद्व कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने में प्रधान आरक्षक अभिलाषधर दीवान, आरक्षक जगबंधु निषाद, जितेंद्र गौर, राकेश सिंह, लक्ष्मण मौर्य, सहायक आरक्षक झुमुक सोनवानी, सुमन कश्यप और महिला सैनिक छबेश्वरी बघेल ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

