जगदलपुर 16अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, जगदलपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के नव आरक्षकों की 36वां सत्र का दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। सेनानी, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, जगदलपुर श्री अजातशत्रु सिंह द्वारा बुनियादी प्रशिक्षण के संबंध में वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन करते हुये बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रदेश के अलग-अलग सशस्त्र बल वाहिनियों से बुनियादी प्रशिक्षण करने वाले कुल 289 नव आरक्षकों को शपथ दिलाई गई।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. ने उपस्थित नव आरक्षकों संबोधित करते हुए कहा कि देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में शांति स्थापित करने सहित चहुमुंखी विकास में आप सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। क्षेत्र की जनता की उम्मीदों अनुरूप कार्य करते हुए जिम्मेदारी को पूरा करना है। मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरे मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश, प्रदेश सहित समाज मे शांति स्थापित करने आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आप सभी के उज्जवल भविष्य एवं सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं।
इस दीक्षांत परेड के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

