रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़16 अप्रैल2021) कोरोना संकट बीच तेजी से मरीजों के उपचार के लिए सभी सुविधाएं जुटाना भी अपने आप में चुनौती है। अप्रेल के माह में जब तेज गर्मी पड़ रही है ऐसे में कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को गर्मी से निजात मिले इसके लिए बड़ी संख्या में कूलर पंखों की भी जरूरत पड़ रही है। इसी कड़ी में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत मिले इसके सिंधी समाज ने आगे आकर पंखे दान किये हैं। सिंधी समाज के द्वारा 4 पेडस्टल पंखें प्रदान किये गए है। जिसका उपयोग कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए किया जाएगा।
कोविड अस्पताल की व्यवस्था देख रहे संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता जिनकी पहल से सिंधी समाज ने ये पंखे प्रदान किये हैं, उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सिंधी समाज का बहुत आभार जताया है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विमल भगत भी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

