● *पिछले तीन दिनों में 852 लोगों पर हुई बिना मास्क की कार्यवाही*….
● *237 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना, लॉकडाउन के उल्लंघन पर 23 पर दर्ज एफआईआर*….
रायगढ़। पिछले तीन दिनों से लगातार लॉकडाउन ड्यूटी पर मुस्तैद अधिकारी व जवानों द्वारा जिला मुख्यालय एवं अनुविभाग के थानों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों तथा बाइक लेकर अनावश्यक बाहर निकले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है । प्राय: लोगों को सुबह के समय मार्निंग वॉक के बहाने निकलते देखा जा रहा है, जिन्हें चौंक-चौराहों पर तैनात जवानों द्वारा जुर्माना के कार्यवाही करने के साथ कड़ी समझाईश दिया जा रहा है । आज भी कई थानाक्षेत्र में सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को प्रभारियों द्वारा कान पकड़वा कर दुबारा अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की समझाइश दी गई है । सुबह के बाद शाम तक सड़कों पर केवल आवश्यक सेवाओं में लोगों की आवाजाही रहती है । चौंक पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा वैक्सीनेशन व मेडिकल आदि के लिये जा रहे लोगों से पूछताछ कर जाने दिया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा वैक्सीनेशन तथा मेडिकल के लिए निकले व्यक्तियों की मदद का निर्देश जवानों को दिया गया है । कार्यवाही में लगी टीम शाम को फिर इवनिंग वॉक में निकलने वालों पर कार्यवाही की जा रही है । पिछले तीन दिनों में जिले के सभी थाना क्षेत्र अन्तर्गत *852 व्यक्तियों पर बिना मास्क* की कार्यवाही की गई है । जबकि दुपहिया लेकर अनावश्यक बाहर निकले *237 व्यक्तियों* पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई है एवं समन शुल्क बतौर जुर्माना वसूल किया गया है, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर यह कार्यवाही लगातार जारी है ।
बता दें कि जुर्माने की कार्यवाही के साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है । अब तक *23 व्यक्तियों* के विरुद्ध नामजद एफआईआर किए जा चुके हैं । थाना सारंगढ़ , केडार कोतवाली खरसिया छाल पुसौर, भूपदेवपुर, कोतरारोड़ में एफआईआर दर्ज किये गये हैं, आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

