*कलेक्टर श्री रजत बंसल ने महारानी अस्पताल में लिया तैयारियों का जायजा*
जगदलपुर, 16 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डिमरापाल शासकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल के मेडिकल वार्ड को महारानी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्टर श्री रजत बंसल ने महारानी अस्पताल में पहुंचकर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि आगामी तीन चार दिनों में यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल वार्ड का संचालन महारानी अस्पताल में प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए महारानी अस्पताल के 120 बिस्तर का चयन किया गया है। इसके साथ ही आगामी समय मे आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी वार्ड को भी महारानी अस्पताल में शिफ्ट करने पर चर्चा की गई, जिससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए और अतिरिक्त बिस्तर आरक्षित की जा सके। कोरोना मरीजों के उपचार के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की कमी न हो , इसके लिए जरूरी तैयारियों पर जोर दिया गया। आवश्यक अधोसंरचनाओं के त्वरित निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री गीता रायस्त, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ केएल आजाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बतरा, डॉ नवीन दुल्हानी, डॉ आरबीपी गुप्ता सहित चिकित्सा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

