कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए रायगढ़ में लॉकडाउन किया गया है। घर पर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करने नागरिकों से अपील की गई है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास की आवश्यकता है।
लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों एवं बेसहाराजनों को परेशानी होती है। इसको देखते हुए अपना योगदान देने के लिए रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय दिहाड़ी मजदूरों और असहाय जनों की सेवा के लिए पका भोजन अथवा राशन पैकेट वितरण की सेवा प्रारंभ की गई है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के संचालक सुशील रामदास ने कहा कि लॉकडाउन में लोगों को मदद पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जिस भी माध्यम से लोगों को भोजन मिले, इसका प्रयास किया जाएगा।
जरूरतमंद लोग पका भोजन या राशन पैकेट पाने के लिए संस्था के कार्यकर्ता शिवम से 9303774887 पर तथा बंटी से 8817644183 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन कोरोना के नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, हमें उसकी सफलता के लिए हम सबको अधिकाधिक सहयोग करना है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

