🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*क्वारेंटीन/होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की हो रही जांच, लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही*

On: April 17, 2021 4:10 PM

● *कंटेन्मेंट जोन में कराई जा रही मुनादी, लोगों को बाहर नहीं निकलने की दी गई समझाइश*…

रायगढ़ ।कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व नियंत्रण हेतु आज दिनांक 17.04.2021 को कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायगढ़ के कार्यालय से कन्टेन्मेंट अवधि में वृद्धि करते हुये लॉकडाउन 27.04.2021 के रात्रि 12:00 बजे तक किया गया है । टेस्टिंग से नये संक्रमितों की पहचान हो रही है और कोविड—19 गाइडलाइन के पालन में उस क्षेत्र को कन्टेन्मेंट जोन बनाया जा रहा है ।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर आज सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत पहले की तरह थानाक्षेत्र अन्तर्गत प्रभारियों द्वारा क्वारेंटीन/होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को जाकर चेक किया गया व समझाइश दी गई कि घर पर रहकर गाइडलाइन का पालन करें, किसी प्रकार की परेशानी हो तो स्वास्थ्य विभाग एवं थाने में सूचना देवें, अनावश्यक बाहर न निकलें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जावेगी ।थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में बनाये गये कन्टेन्मेंट जोन में कोटवार व लाउड स्पीकर के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को सचेत किया गया कि कन्टेन्मेंट जोन के बाहर न निकले । स्थानीय प्रशासन व पुलिस हर जरूरत की चीजों की व्यवस्था करेगी, बावजूद बाहर घूमते हैं तो जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज किये जावेंगे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment