🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ठेलों में राशन सामग्री के विक्रय का आदेश अव्यवहारिक :- पूनम सोलंकी

On: April 17, 2021 5:33 PM

रायगढ :- नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के मददेनजर लॉक डाउन बढ़ाये जाने के निर्णय को व्यवहारिक बताते हुए जारी विज्ञप्ति में ठेलों में राशन सामग्री के विक्रय का आदेश अव्यवहारिक बताया है l जिला प्रशासन के इस निर्णय से कालाबाजारी के बढ़ने के साथ साथ ऐसे उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ेगी जो निर्धारित राशन दुकानों से उधार पर समान खरीदते है l नेता प्रतिपक्ष ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे पहले लॉक डाउन की भाँति निश्चित समयावधि में राशन दुकानों को खोलने की सशर्त अनुमति प्रदान करे l राशन दुकानदार होम डिलीवरी की सुविधा देंगे तो घरों में कैद जनता को आवश्यक राशन का सामान मिलता रहेगा l राशन दुकानों में मौजूद दो हजार से अधिक प्रकार की सामग्री ठेले में ले जाना सम्भव नही है l लॉक डाउन की वजह से घरों में कैद रहने की वजह से राशन सामग्री की खपत दुगुनी हो गई है इस परेशानी का सामना महिलाओ को करना पड़ा रहा है l गैस की घर पहुंच सेवा की भाँति राशन सामग्री की घर पहुंच सेवा को नेता प्रतिपक्ष पूनम सोंलकी में जरुरी बताया है l यदि दुकाने नही खुलेगी तो मदद हेतु दी जाने वाली राहत सामग्री के बितरण पर भी विपरीत असर पड़ेगा l राशन सामग्री विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों को मेडिकल व पंप की तरह आवश्यक सेवा में लिये जाने की आवश्यकता जताई गई l इन दुकानों के नही खोले जाने पर समान के खराब होने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता l इससे कालाबाजारी भी बढ़ सकती है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना होगा l
नेता प्रतिपक्ष ने जनहित के मद्देनजर इस आदेश में शीघ्र संशोधन की मांग की है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment