*रायगढ़— आज सारा विश्व कोविड19 महामारी से बुरी तरह ग्रसित है, मानव समाज अपने आने वाले कल को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित हैं, पूरे देश में समयानुसार प्रतिबन्ध राज्य सरकार के द्वारा लगाया जा रहा है जिससे वे अपनी जनता के जीवन की रक्षा कर सकें। इसी कड़ी में रायगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा भी दिनांक14 अप्रेल से22 अप्रेल तक का लोकडॉन लगा कर जनरक्षा के प्रति संकल्पित है लेकिन इस दौरान हम सभी अपने जीवन यापन करने के लिए अपने घरों में खाने पीने का सामान प्रचुर मात्रा में रख लेते हैं लेकिन जो जानवर जैसे गाय, सांड, कुत्ता, एवं पशु पक्षियों के लिए हम कभी भी ध्यान नहीं देते की इस दौरान इन सभी का क्या होगा।हम केवल और केवल अपने जीवन के विषय में ही सोंचते है जबकि हमें अन्य जीवों के प्रति भी सहिष्णुता बरतनी चाहिए।*
*पुराणों में भी लिखा है कि जीव जंतुओं के सेवा से ही ईस्वर प्रसन्न होते हैं तो क्यों न हम सभी इस कठिन समय में अपने आस पास घूमते रहते इन निरीह पशुओं के प्रति भोजन, पानी एवं चारे की व्यवस्था कर अपने सभी जीवों के प्रति अपनी दायित्वों का निर्वहन करें।जिससे वे भीअपना जीवन का निर्वाह कर सकते हैं।*
*मेरा आप सभी नगर वाशियों से विनम्र निवेदन है कि आप भी अपने भोजन में से कुछ अंश इनके लिए निकाल कर पूण्य के भागीदार बने।*
*साथ ही जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें।*
*कृष्ण कुमार केशरवानी*
*अध्यक्ष श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रायगढ़ छत्तीसगढ़*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

