अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*बेटी का बेटा एवं भतीजा का बेटा ही निकले हत्यारे, हत्या को दिया गया फांसी का रूप ,24 घंटे के अंदर पाली पुलिस के अथक प्रयास कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

On: April 17, 2021 5:47 PM
Follow Us:

जादू टोना की रंजीश को लेकर प्लान बनाकर की हत्या

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16-04-2021 को प्रार्थी संत कुमार अगरिया लाटाडांड नगोई का रहने वाला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 16.04.2021 को उसके जीजा जी बंधु सिंह फोन करके उसे बताया उसके पिता घर लाटाडांड में फांसी लगा हुआ है सूचना पाकर वह घर जाकर देखा कि परछी, कमरे आसपास जमीन मे खून के धब्बे है, मुंह, नाक से खून निकला हुआ है कमर जमीन में टिका हुआ फांसी लगा लटके है जीभ बाहर निकला हुआ जमीन में खून बह रहा है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वार पिता जी हत्या कर फांसी पर लटका दिया है कि रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया तथा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिषेक मीणा द्वारा घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी के नेतृतव में एक विशेष टीम गठित करके अज्ञात आरोपी के पतासाजी कर गिरफ्तार हेतु विशेष दिशानिर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी कटघोरा श्रीमान रामगोपाल करियारे के मार्ग दर्शन में गठित टीम अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटना स्थल ग्राम लाटाडांड नगोई रवाना होकर घटना स्थल का फारेंसिंक टीम व डाग स्काड टीम के साथ सूक्ष्म निरीक्षण कर घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किया गया। घटना स्थल का मृतक फगुन सिंह अगरिया का शव अंशिक फांसी वाली संदेहास्पद अवस्था में लटका हुआ था घटना स्थ्ल पर खून तथा संघर्ष के निशान दिख रहे थे डाग टीम द्वारा घटना स्थल घर से आरोपी के द्वारा उपयोग मे लाये गये रास्ते को खोजा गया जहां पता तलाश पूछताछ करने पर संदेही रामेश्वर अगरिया, कमल अगरिया, राहुल मरावी के संबंध में पता चला जिसकी पुष्टि गांव के अन्य लोगों से पूछताछ कर किया गया। जो देर रात उक्त तीनों संदेहीयों उनके घर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ हेतु थाना लाया गया तथा जिनसे पृथक-पृथक पूछताछ किया गया जो दिनांक 15.04.2021 को ढुकुपथरा के रामेश्वर अगरिया द्वारा अपने साथी राहूल मरावी के साथ मृतक फगुन सिंह अगरिया जो आरोपी रामेश्वर का रिश्ते में काका-बड़ा का दादा होता है को अपनी बहन, मां एवं घर के अन्य सदस्यों को टोना जादू कर परेशान करता है के कारण जान से मारने का योजना बनाकर गांव के एक अन्य नाबालिग लड़के का मोटरसायकल इस्तेमाल कर दोपहर करीबन 12-00 बजे लाटाडांड नगोई कमल अगरिया के घर गये। जहां रामेश्वर एंव राहूल, कमल से मिलकर उसके घर में ही शराब पीये व खाना खाये तथा फगुन सिंह उर्फ बैगा को मारने का योजना बनाकर सही समय का ईतंजार कर कडकती दोपहर में करीबन 01-00 बजे तीनों लोग मृतक फगुन उर्फ बैगा के घर गये। जहां उसके बंद दरवाजे को खटखटाकर खुलवाये तथा पानी पीने का झूठा बहाना बनाकर तीनों उसके घर अंदर गये जहां इशारों ही इशारों में रामेश्वर द्वारा राहूल को मृतक फगुन उर्फ बैगा के मुंह एवं नाक को बंद करने के लिये कहा तथा मृतक के संघर्ष करने व चिल्लाने पर राहूल द्वारा अपने रखे गमछे से मृतक के गले में फांसकर गला घोटा गया तथा कमल द्वारा मृतक के दोनों पैरों को दबाया गया था। मृतक के नाक और मुंह से खून निकलने पर गला घोटने में प्रयुक्त गमछे का उपयोग कर खून के निशान व साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया गया बाद आरोपीगण द्वारा गमछे को कमल के जीजा के घर के छप्पर में छुपा दिया गया तथा कमल द्वारा अपनी मोटरसायकल ड्रीम युगा में रामेश्वर एवं राहूल को ढुकुपथरा वापस छोड़ दिया गया इस प्रकार तीनों आरोपीगण रामेश्वर अगरिया पिता संतोष अगरिया, उम्र 20 वर्ष, साकिन ढुकुपथरा, स्थाई पता ‘लाटाडांड . कमल कुमार अगरिया पिता बंधु सिंह अगरिया,उम्र 21 वर्ष, साकिन लाटाडांड राहूल मरावी पिता हंसत राम मरावी, उम्र 20 वर्ष, साकिन ढुकुपथरा, थाना पाली जिला कोरबा छ0ग0 द्वारा मृतक फगुन सिंह अगरिया पिता स्व0 सुकालू सिंह अगरिया, उम्र 65 वर्ष, साकिन लाटाडांड, थाना पाली, को जान से मारने का षडयंत्र रचते हुए उसकी गला घोटकर हत्या कर उसे फांसी का रूप देकर साक्ष्य को छुपाने की कोशिश करते हुये वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल ड्रीम युगा एवं घटना स्थल एवं आरोपियों से घटना से संबधित साक्ष्य को जप्त किया गया। प्रकरण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक प्रवीण नरडे, हीरावन सिंह सरूते, अमर सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र तंवर, अनिल कुर्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment