बिलासपुर 19 अप्रैल 2021। कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के उपचार में आवश्यक मेडिकल आक्सीजन का जिले में संचालित अस्पतालों में सुलभ वितरण तथा परिवहन सुनिश्चित करने हेतु जिले में ऑक्सीजन कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस कंट्रोल कक्ष के संचालन के लिये समिति का गठन किया गया है जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उईके बनाये गये हैं। उनका मोबाईल नंबर 94242-72310 है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन सहायक नोडल अधिकारी हैं जिनका मोबाईल नंबर 94252-30959 है। समिति के अन्य सदस्य महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र बिलासपुर के प्रतिनिधि प्रबंधक श्री एल.के.लकड़ा, मोबाईल नंबर 70890-75523, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, मोबाईल नंबर 77488-51177 तथा औषधि नियंत्रक श्री रवीन्द्र गेंदले, मोबाईल नंबर 79879-91996 होंगे।
उक्त समिति आक्सीजन की उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेगी एवं आपूर्ति न होने की स्थिति में राज्य स्तरीय समिति से समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी। जिला स्तरीय समिति जिले में संचालित अस्पतालों में मेडिकल आक्सीजन की आवश्यकता का नियमित रूप से निगरानी करते हुए उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करेगी तथा मेडिकल आक्सीजन के परिवहन में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रायपुर से समन्वय स्थापित कर निराकृत करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

