🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*दूसरे राज्य या जिले से ट्रेन से आने वाले यात्री 07 दिन के लिए किए जाएंगे क्वारेंटीन-कलेक्टर भीम सिंह*

On: April 20, 2021 5:13 PM

*72 घंटे के भीतर का नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के सर्टिफिकेट होने पर ही जा सकेंगे अपने गंतव्य पर*

रायगढ़, 20 अप्रैल2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ट्रेन के माध्यम से दूसरे प्रदेश या राज्य के अन्य जिलों से रायगढ़ जिले के स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों के पास यदि उस दिनांक के 72 घंटे के भीतर का कोविड आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का सर्टिफिकेट होने पर यात्री अपने गंतव्य पर जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी यात्रियों को 07 दिन के लिए क्वारेटीन किया जाएगा। इनमें से सिम्प्टोमैटिक यात्रियों का स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट किया जाएगा, पॉजिटिव आने पर उन्हें उपचार के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे भी 07 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा। ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन ने क्वारेंटीन सेंटर तैयार किये हैं। यात्री यदि पेड क्वारेंटीन लेना चाहेंगे तो उसकी भी सुविधा उन्हें मिलेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment