बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) एकबार फिर बोतल का जिन्न बाहर आ गया है वही गंदी गुटीय राजनीति एक बार फिर सड़क पर आ अपनो के बीच अपनो को ही निपटाने का खेल चल पड़ा है आखिर इसका अंत कब होगा जनता यह सब खेल समझती है, कोरोना जैसे महामारी से देश-प्रदेश और शहर सब संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में विधायक शैलेष पांडेय का दौड़भाग गुट विशेष को रास नही आ रहा फलस्वरूप खेल में माहिर बिन पेंदें के लोटा वाले दूत को खेल में लगा परेशान करने वाला “मजाखेल ” का आनंद गुट विशेष लेने में मशगूल है !
इधर विपत्ति में लगातार परेशान लोगों की सुविधा दिलाने विधायक श्री पांडेय 24×7 मदद के लिए आगे आ रहे है।
जब पूरा शहर ऑक्सीजन के लिए तरस रहे उन स्थितियों में विकल्प के बतौर BIPAP मशीन शहर को कैसे जल्द उपलब्ध हो सके इसमें चिंतित हो लगे है वह भी गुट वाले नेता को रास नही आ रहा !
शहर का कौन नेता है जो यह बतादे की ऑक्सीजन की किल्लत को कम करने के लिए क्या उपाय कर रहा यदि विधायक ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण न करे तो क्या करे अखबार वालों के लिए न्यूज़ तो है, वेक्सीन सेंटर का निरीक्षण न्यूज़ तो है, अस्पतालों के निरीक्षण न्यूज़ तो है , एल्डरमैन मदद के लिए आगे आएं तो न्यूज़ तो है,आपको किसने रोका ऐसा करने से ये पब्लिक है भाई सब जानती है ।
लेकिन विपदा के इस दौर में मदद करें आप भी न्यूज़ का हिस्सा बने लेकिन गन्दी राजनीति के लिए आपके पास बहुत समय है अभी तो ऐसा न करो ।
विधायक ने भी आरोपों को बेबुनियाद कहा है की जब मुझे कोरोना नही है तो किसके लिए वेंटिलेटर आरक्षित करूंगा? यदि किसी के पास सबूत हो तो सामने रखे मैं जवाब दूंगा किसी के फेसबुक पोस्ट को आधार नही बनाया जा सकता है, हां मैं जरूर कृत्य में शामिल लोगों पर मानहानि करने जा रहा हूँ, मेरी सेवा पर उंगली नही उठाई जा सकती है। हां यह जरूर हो सकता है की मैं किसी को पुरी तरह संतुष्ट न कर पाऊं लेकिन मेरी नियत पुरी तरह साफ है।
ऑक्सीजन को लेकर विधायक पर लगे आरोपों को सिम्स प्रबंधन ने सिरे से खारिज किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

