जगदलपुर 23अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/
कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन बस्तर के द्वारा दिनांक 15.04.2021 से 26.04.2021 तक सम्पूर्ण लाॅक डाऊन का आदेश जारी किया गया है । जिसके परिपालन में आज थाना कोतवाली, बोधघाट एवं यातायात शाखा के द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रशासन के आदेश का उलंधन कर अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है । उलंधन करने वाले लोंगो के विरूद्व थाना कोतवाली में 80 वाहनों एवं थाना बोधघाट में 36 वाहनों एवं यातायात शाखा के द्वारा 12 वाहनों, इस प्रकार कुल – 128 वाहनों को मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत जप्ती कार्यवाही की गई है (मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर) । इसके अलावा 59 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 24,800/- रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया है । बिना मास्क के घूमने वालों पर 3100/- रूपये का शुल्क अधिरोपित किया गया है । आगे भी शासनादेश का उलंधन करने वालों पर विधि संगत कार्यवाही की जावेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

