● *आरोपियों से LED SMART TV, दो मोबाईल और नकदी समेत लाखों के सट्टा पट्टी जप्त*….
रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर तमनार पुलिस द्वारा *दिनांक 22.04.2021 की रात्रि थानाक्षेत्र के कुंजेमुरा गांव में* दो व्यक्तियों को मोबाईल पर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के मैच के दौरान मैच के परिणाम तथा बॉल-टू-बॉल पर लोगों से सट्टा लेने की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया । आरोपियों से लाखों के सट्टा पट्टी का हिसाब, मोबाईल, एलईडी टीवी समेत नकदी की जप्ती की गई है, आरोपियों पर धारा 4(क) सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक द्वारा थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक किरण गुप्ता को क्षेत्र में क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही के लिये स्टाफ एवं मुखबिर लगाने निर्देशित किये थे । थाना प्रभारी द्वारा लगाये मुखबिर ने दिनांक 22.04.2021 की रात्रि ग्राम कुजेमुरा में दो व्यक्तियों द्वारा क्रिकेट सट्टा लिये जाने की सूचना दिये जाने पर थाना प्रभारी के हमराह सहायक उप निरीक्षक दुर्गाचरण साहू, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक अरविंद पटनायक, हरीश पटेल द्वारा *ग्राम कुंजेमुरा में अक्षय भगत के मकान में* रेड कार्यवाही किया गया । जहां *दो व्यक्ति हितेश कुमार निषाद एवं अक्षय भगत* TV पर प्रसारित बैगलोर एवं राजस्थान रॉयल के बीच क्रिकेट मैच में रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर मोबाईल के जरिये सटटा नामक जुआ खेलाते मिले । आरोपियान 1. हितेश कुमार निषाद पिता उसत निषाद उम्र 30 वर्ष एवं 2. अक्षय कुमार भगत पिता उत्तम भगत उम्र 28 वर्ष साकिनान कुंजेमुरा थाना तमनार से मौके पर *एक नग स्क्रीनटच itel कंपनी का मोबाईल, एक नग सैमसंग मोबाईल, एक नग LED SMART TV, एक लायनिंग कागज में सट्टा का हिसाब एवं नकदी रकम ₹2,300* की जप्ती की गई है । थाना तमनार में आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(क) सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

