🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

झूठ बोलने वाली मशीन, PR के बजाए टीकाकरण पर करो ख़र्च

On: April 25, 2021 8:36 AM

राहुल गांधी ने वैक्सिनेशन का ग्राफ दिखाकर सरकार से बोले नई दिल्ली (ए/नेट डेस्क)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केंद्र सरकार से पीआर और गैर जरूरी योजनाओं पर खर्च के बजाय कोविड-19 महामारी के बीच टीके, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। राहुल गांधी की यह टिप्पणी एक दिन बाद आई है जब उन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सरकार की प्राथमिकता पर सवाल उठाया था। राहुल गांधी ने इससे पहले कोविड-19 संकट के बीच सेंट्रल विस्टा परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्राथमिकता पर सवाल उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा तब हो रहा है जब कोई टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं, टीके उपलब्ध नहीं हैं और देश में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की कमी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि क्कक्र व अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहरायेगा। इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा। वर्तमान दुर्दशा असहनीय है! राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में टीकाकरण का ग्राफ शेयर करते हुए कहा, झूठ बोलने वाली मशीन देश में टीकाकरण पर ध्यान दें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment