रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 26अप्रेल)प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को तोड़ने प्रशासन के निर्देशानुसार लाकडाउन लगा हुआ है। ऐसी परिस्थिति में जिन घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग नहीं हो पाई है उन्हें औसत बिजली बिल देने का निर्णय लिया गया है।
इस कोरोना संक्रमण के कठिन समय में औसत बिलिंग भी सामान्य माहों की ही भांति हो , इस हेतु बिलिंग सॉफ्टवेयर में पावर कम्पनी द्वारा युक्तियुक्त प्रावधान किया गया है ।परिणाम स्वरूप औसत बिल भी पूर्व में आ रहे बिल के आसपास का ही रहेगा। यह जानकारी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के एम डी श्री हर्ष गौतम ने दी। आगे उन्होंने ने बताया कि उपभोक्तागण यदि चाहें तो पहले की भांति ही अपने बिजली मीटर की रीडिंग को मोर बिजली एप्प में दर्ज कर रीडिंग के आधार का बिजली बिल अब भी प्राप्त कर सकेंगे।
आगामी माह में वास्तविक रीडिंग बिल जारी होने पर ,औसत बिलिंग का समायोजन भी होगा ,और उपभोक्ताओं को खपत यूनिट के स्लैब के लाभ के साथ साथ हॉफ बिजली बिल योजना का लाभ भी पूरी तरह मिलेगा।
इस कॅरोना काल में उपभोक्ताओं से यह भी निवेदन है कि अपने बिजली बिल का भुगतान मोर बिजली एप्प अथवा ऑन लाइन द्वारा जरूर करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

