बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) सांसद अरुण साव ने रेलवे महाप्रबंधक के साथ बैठक कर कोरोना मरीजो के इलाज एवं यात्रियों को कोरोना से बचाव संबंध में रेलवे द्वारा किये जा रहे उपायो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
सांसद अरुण साव ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बेनर्जी के साथ एक बैठक की। बैठक में रेलवे द्वारा कोरोना मरीजो के इलाज हेतु की गई व्यवस्था की जानकारी देते हेए बताया कि बिलासपुर,रायपुर एवं भिलाई में कोरोना मरीजो का इलाज किया जा रहा हैं। बिलासपुर में बेड की संख्या 75 से बढ़ाकर 105 कर दिया गया हैं। अभी तक 1500 कोरोना मरीजो का सफलता पूर्वक इलाज किया जा चुका हैं। ट्रेनों का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा हैं ऐसे में रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों की बचाव की भी आवश्यक व्यवस्था सभी स्टेशनों में की गई हैं।
सांसद अरुण साव नें महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि कोरोना मरीजो की इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय एवं उसका नियमित रूप से समीक्षा की जाय साथ ही यात्रियों की कोरोना से बचाव की भी समुचित व्यवस्था सभी स्टेशनों में भी हो यह भी सुनिश्चित किया जाय।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

