🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सिम्स प्रबंधन को लगायी फटकार
उपचार के आभाव में किसी की भी मौत दुखद, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से सिम्स के अव्यवस्था पर की चर्चा

On: May 3, 2021 3:05 PM


बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उपाचार के आभाव में युवती मालती हियाल के मौत के संबंध मे खुद ही सिम्स पंहुचकर पूरे मामले की जानकारी ली। इस घटना को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव चर्चा से वस्तुस्थिति के बारें में विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि उपचार के आभाव में किसी की मृत्यु हो जाये, यह बेहद ही दुखद और चिंताजनक है। बीमार युवती मालती हियात को सही समय पर उपाचार नहीं मिलने से मौते हो गयी। इस घटना से सभी दुखी व आक्रोशित है। इस संबध में नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से दूरभाष पर चर्चा कर घटना के सबंध में उन्हें अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल सभी सहभागिता से हम कोरोना को परास्त करेंगे।जिसमें सबकी भूमिका अहम् है

है। नेता प्रतिपक्ष ने सिम्स प्रबंधन को कोरोना को लेकर आवश्यक तैयारी के जल्द ही पूरे करने का निर्देश दिया है।इसके साथ ही सुविधा के आवश्यक संसाधन के लिये स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से आग्रह किया है। इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि सिम्स में इस समय सिम्स पर में 750 बेड संचालित है। यहां पर मेडिकल टीम की तैनाती पार्यप्त नही है और कुछ तो कोरोना संक्रमित हैं। मेडिकल टीम की कमी से जांच भी प्रभावित रहा है। जिसकी भर्ती जल्द किया जाना चाहिये। इसके साथ ही एक और तत्काल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के सबंध में चर्चा हुई।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कोरोना मुक्ति अभियान में किसी से भी लापरवाही नही हो चाहिये।इस कोरोना काल को परास्त करने के लिये व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। प्रदेश सरकार को भी जन स्वास्थ्य चिंता करते हुए स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिये तत्काल व्यवस्था करना चाहिये ताकी हम इस विपदा की घंड़ी से लड़ सके।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment