बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 08 मई 2021) संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। अब 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए भी टीकाकरण शुरू किया गया है। स्वयं, परिवार, समाज की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र कोविड का टीका अवश्य लगाएं। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि वे स्वयं भी टीके का पहला डोज लगवा चुकी हैं।टीके का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में टीकाकरण पूरा हो जाने से वहां काफी हद तक कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया गया है।
श्रीमती सिंह ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, फिजिकल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही स्वयं टीका लगवाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके और हम सब स्वस्थ जीवन जी सकें।
क्रमांक 495/रचना
–00–
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

