एक ओर समूचा देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना महामारी से लड़ रहा है और भाजपा में नेता आपस मे लड़ रहे है
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को वर्चुवल बैठक में शामिल क्यो नही किया जा रहा है भाजपा दे जवाब
रायपुर 09/05/2021 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक और पूरा देश और समूचा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना महामारी से निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए सारी शक्तियां लगाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा में गुटबाजी का संक्रमण अपने चरम पर हैं नेता एक दूसरे को निपटाने के लिए आपस में लड़ रहे हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि कोरोना टीकाकरण में त्रुटियां हो रही है इस बाबत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वर्चुअल बैठक करना चाहते हैं जिसका की स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया और कहा कि प्रदेश सरकार विपक्षी दल भाजपा के साथ वर्चुअल बैठक करने के लिए तैयार है लेकिन भाजपा के द्वारा तय सदस्यो की सूची में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नाम नदारद है यह इंगित करता है कि भाजपा में गुटबाजी अपने चरम पर हैं समूचा देश और प्रदेश कोरोना महामारी को परास्त में लगा है उस समय भाजपा के प्रदेश के नेता एक-दूसरे को निपटाने में लगे हुये हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से पत्राचार कर कोरोना महामारी में लगने वाले टीका,दवा पीएम केयर फंड की सहायता एवं प्रदेश को कोरोना महामारी से उबारने हेतु तीस हजार करोड रुपयो की मांग की थी उस समय प्रदेश भाजपा ने चुप्पी साध रखी थी और प्रदेश सरकार पर ही आरोप-प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया था अब जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वर्चुअल बैठक करने की बात कही तो उन्होंने सहर्षता पूर्वक स्वीकार कर लिया लेकिन भाजपा द्वारा जारी की गई सदस्यो की सूची से पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के पंद्रह वर्षों से मुख्यमंत्री रहे एवं वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह का नाम नदारद होने पर सभी को आश्चर्य हो रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है बचे खुचे विधायको में आपस में वर्चस्व की लड़ाई चल रही हैं और एक दूसरे को निपटाने में व्यस्त हैं विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय यह बताएं कि किन कारणों से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को इस वर्चुअल बैठक से अलग रखा गया है क्या खुद मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस बैठक से दूरी बना ली है क्या पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश से कोरोना महामारी का खात्मा नहीं चाहते इस महत्वपूर्ण बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को क्यों दूर रखा गया है इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा को तत्काल देनी चाहिये और यदि संभव हो तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ होने वाली वर्चुअल बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को शामिल किया जाना चाहिये कोरोना महामारी के कठिन समय में प्रदेश भाजपा के नेताओं को आपसी गुटबाजी के संक्रमण उबरकर कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिये प्रदेश सरकार का साथ देना चाहिये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

