पान मसाला की थोक दुकाने बंद फिर मार्केट में कहां से आ रहा माल
राशन की होल सेल खरीदी व्यापार विहार में होती है देर रात
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) व्यापार विहार थोक मंडी लॉकडाउन में बंद थी कुछ दिनों पूर्व ही राशन की दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन के आदेश के तहत रात में ही व्यापार की छुट दी गई थी लेकिन इसी का फायदा उठाते हुए पान मसाला गुटका के ब्लैक मेलर भी अपना काम कर रहे है, वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजश्री गुटका के सिरगिट्टी परिक्षेत्र में जिला प्रशासन की तरफ से कौंन अधिकारी एवं बाबू रात में पहुंचा था क्या गुटका मालिक की मदद के लिए पहुंचे थे या फिर निगरानी के तहत ? यदि निगरानी के तहत पहंचे थे,तो अधिकारी एवं बाबू की जानकारी बिलासपुर कलेक्टर के नॉलेज में है अथवा उन्हें भी गुमराह कर रहे है ? हालांकि इसकी जांच होनी चाहिये ?
जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है ऐसे में पान मसाला में किसी प्रकार की छुट नही है उसके बावजूद बिलासपुर एवं आसपास छेत्रों में धड्डले से थोक में राजश्री गुटके की बिक्री बेखौफ होकर चल रही है जबकि पान मसाला की बिक्री पूर्णता बंद है पान मासाले की दुकानें भी बंद इस लॉकडाउन की अवधि में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की होम डिलवरी के ही शासन के निर्देश है ।
बिलासपुर जिले के साथ साथ अन्य एरिये में भी राजश्री थोक व्यापारीयों को धडल्ले से सप्लाई हो रहा है क्या लॉकडाउन में राजश्री गुटका की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नही था क्या जर्दायुक्त गुटखा लॉकडाउन में खरीदा बेचा जा सकता है अब सवाल ये उठता है जब लॉकडाउन लगा है तो राजश्री कहां से आ रहा है थोक व्यापारी के पास माल कैसे पहुंच रहा है कैसे वो लुके छिपे बेच रहे है व्यापार बिहार में पान मसाला की सभी दुकानें बंद है फिर माल कहां से कैसे आ रहा है
जानकारी ये मिली है कि सिरगिट्टी में राजश्री की फैक्ट्री वहीं से माल बाहर निकल रहा होगा तभी तो बाजार में राजश्री धडल्ले से ब्लैक में खप रहा है प्रशासन को मुस्तैद होकर इस ओर ध्यान देना होगा और पान मसाला गुटखा की लॉकडाउन अवधि में प्रतिबंध लगाना चाहिए कलाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

