रायगढ।आज दिनांक 14/05/2021 को थाना पुसौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमाशंकर नायक हमराह स्टाफ लक्ष्मी पटेल के साथ ग्राम भ्रमण, लॉकडाउन ड्यूटी में थे । ग्राम टिनमिनी में इन्हें मुखबीर के जरिए सूचना मिला कि कि ग्राम टपरदा से एक व्यक्ति प्लेटिना मोटर सायकल में महुआ शराब जरकिन में भरकर कलमी की ओर लेकर जा रहा है । सूचना पर कार्यवही के लिये स्टाफ गवाहों को साथ लेकर टिनमिनी मोड के पास आड लिये उस व्यक्ति के आने का इंतजार किये कुछ देर पश्चात प्लेटिना सोल्ड़ काला रंग मोटर सायकल में दो जरकिन लटकाये हुये एक व्यक्ति आया जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम *हेमसागर यादव पिता गुरूदेव यादव उम्र 24 साल सा0 रनभाठा* का रहने वाला बताया तथा जरकिन में महुआ शराब को लेकर ग्राम कलमी बिक्री करने ले जाना बताया । आरोपी हेमसागर के कब्जे में रखी हुई *50 लीटर महुआ शराब कीमती 5000 रूपये एवं एवं उसकी मोटर सायकल* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

