● घर पहुंचकर सूने समस्या उपलब्ध कराये राशन, वृद्धा पेंशन दिलाये जाने सचिव, सरपंच से किये चर्चा
रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) वृद्धजनों को सुरक्षा का बोध दिलाये जाने तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने के उद्देश्य से जिले में “समर्पण अभियान” के माध्यम से निराश्रित वृद्धजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिन्हें किसी शिकायत/समस्या के लिये संबंधित थाना, चौकी प्रभारी अथवा नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात श्री पुष्पेन्द्र बघेल के नम्बरों पर सूचना दिये जाने अवगत कराया गया है । इसी क्रम में आज डीएसपी यातायात को थाना छाल अन्तर्गत कुडेकेला में रहने वाली श्रीमती पारसमती बरेठ (60 वर्ष) की सहायता के लिए सूचना मिला । डीएसपी यातायात द्वारा थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले को कुडेकेला जाकर वृद्ध महिला की आवश्यक मदद करने निर्देशित किया गया । ग्राम भ्रमण कर रहे थाना प्रभारी छाल तत्काल ग्राम कुडेकेला की श्रीमती पारसमती बरेठ के घर पहुंचे और उनकी समस्या सुने । पारसमती बरेठ द्वारा निराश्रित वृद्धा पेंशन बनाने में मदद करने की बात कही गई । वृद्धा की स्थिति देखते हुये थाना प्रभारी द्वारा उसे सूखा राशन प्रदाय किया गया साथ ही गांव के सरपंच, सचिव से चर्चा कर शीघ्र वृद्धा पेंशन बनवाने की बात कही गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

