🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक प्रकाश नायक ने कोविड प्रबंधन के लिए विधायक निधि से दिये 2 करोड़ रुपये
1 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में किया है जमा

On: May 14, 2021 3:05 PM

रायगढ़,(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 14 मई 2021) रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक जिला प्रशासन से समन्वय कर कोविड प्रबंधन हेतु जिले में सुविधाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने अपने विधायक निधि से 2 करोड़ का सहयोग कोविड की रोकथाम के लिए दिया है। साथ ही स्वयं के एक माह का वेतन 1 लाख दस हजार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है। उन्होंने कोविड-19 के मरीजों के सहयोग मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक अपील कर दान करने हेतु आग्रह किया।
बीते दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की वर्चुवल बैठक में शामिल होकर उन्होंने पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन एवं रेमेडेसीवीर इंजेक्शन उपलब्धता तथा सभी टेस्टिंग सेंटरों में एक अलग से काउंटर खोल कर दवा वितरण कराने की बात रखी थी। जिस पर अमल करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विधायक श्री प्रकाश नायक ने मेडीकल कॉलेज, केआईटी रायगढ़ का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया एवं मरीजों के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित भी किया। मरीजों के लिये ऑक्सीजन बेड बढ़ाने हेतु लगातार जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने निजी हास्पिटलों में भी बेड बढ़ाने एवं मरीजों के बेहतर ईलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया है।
उन्होंने कोरोना संक्रमण के जल्द रोकथाम के लिए सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क लगाने, हाथों को सेनिटाइज करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही कोविड टीके को लेकर किसी भी प्रकार के अफवाहों और भ्रांतियों से दूर रहते हुए सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment