🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लगातार हो रही बांधवगढ़ मे बाघ की मौत ,चिंता का विषय

On: May 14, 2021 5:13 PM

बांधवगढ़ से बाबा पाठक बांधवगढ़ मे बाघ की मौत
दिनांक 14 मई को सुबह पेट्रोलिंग श्रमिको द्वारा मानपुर बफर परिक्षेत्र की बरखेड़ा बीट के कक्ष क्रमांक 334 में नाले के किनारे एक बाघ का शव मिलने की सूचना दी गई। सूचना सभी अधिकारियों को दी जाकर क्षेत्र को सील किया गया। डॉग स्क्वाड को बुलाकर आसपास के क्षेत्र का परीक्षण कराया गया। उप संचालक श्री मोहित सूद, स्वरूप दीक्षित, एसडीओ और एनटीसीए के प्रतिनिधि श्री सी एम खरे की उपस्थिति में वन्य जीव सहायक शल्यज्ञ डॉक्टर नितिन गुप्ता द्वारा शव का परिक्षण किया गया। शव 7 दिन से अधिक पुराना होने के कारण ज्यादा गला होना पाया गया और खाल या अवयव गली अवस्था में मिले तथापि सैंपल जांच हेतु एकत्रित किए गए। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कोई स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हुआ। शव को समस्त अवयवों सहित जलाकर पूर्णतः नष्ट किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment