बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) आपदा और संकटकाल को देखते हुए किसानों के धान के बोनस की सम्पूर्ण राशि का एक मुश्त भुगतान की मांग सांसद अरूण साव ने की है।
सांसद अरूण साव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर उक्त मांग की है। श्री साव ने पत्र में लिखा है कि आज पूरा छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी से जूझ रहा है। गांवों में कोरोना महामारी से किसानों की स्थिति खराब हुई है। साथ ही बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस प्रकार राज्य के किसान दोहरा संकट झेल रहे है। आपके द्वारा घोषित बोनस की राशि जिसे सरकार राजीव न्याय योजना का नाम देकर चार किस्तों में भुगतान करती है उसे एक मुश्त में भुगतान किया जाना आवश्यक है। सरकार ने किसानों का धान दिसम्बर, जनवरी माह में खरीदी है इस प्रकार धान को खरीदे चार महीने से अधिक का समय भी हो गया है। ऐसे में किसानों के हक की पूरी राशि इस आपदा एवं संकटकाल में एक मुश्त किया जाये ताकि किसानों को संबल मिल सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

