रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) पुलिस कन्ट्रोल रूम से एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा वर्चुअल क्राईम मीटिंग लेकर सभी प्रभारियों को लॉकडाउन के उल्लंघन को नजरअंदाज न कर सीधे एफआईआर करने के निर्देश दिये गये थे । निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी मनीषचन्द्र नागर द्वारा थाने के विवेचक उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा, उप निरीक्षक अजीब बेक, उप निरीक्षक बी एस डहरिया, सउनि राजेन्द्र पटेल एवं स्टाफ को अपने-अपने बीट में सूत्रों से सूचनाएं लेकर जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना पर कार्यवाही करना बताये । टीम द्वारा देर शाम तक ऐसे *07 दुकानों के संचालकों* पर कार्यवाही किया गया जो शटर गिराकर अथवा पूरा दुकान खोलकर ग्राहकों की भीड़ इकट्ठी कर सामानों की बिक्री कर रहे थे । कोतवाली पुलिस द्वारा इन पर।एफआईआर दर्ज किया गया है। इंद्रिरानगर में फल विक्रेता शटर गिराकर फल बेचने की सूचना पर छापेमारी में संचालक मो. सलीम पिता मो. नूर उम्र 32 साल साकिन इदिरानगर दुकान अंदर ग्राहकों को फल बेचते मिला ।
गांजा चौक किराना स्टोर रायगढ का संचालक- दिवेश अग्रवाल पिता किशन अग्रवाल उम्र 31 साल साकिन गांजा चौक रायगढ दुकान को खोल कर सामान बिक्री ।
गायत्री प्रोविजन दुकान पुराना हठरी चौक रायगढ संचालक संजय कुमार अग्रवाल पिता महावीर प्रसाद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन लाल टंकी रायगढ । शटर गिराकर अंदर सामान बेचते मिला ।
कोतरारोड दरोगामुडा में संतोष पटेल पिता रतन लाल पटेल उम्र 40 वर्ष सा0 कोतरारोड दरोगामुडा अपनी दुकान खोलकर भीडभाड एकत्र कर सामान बेचते मिला ।
रामभाठा में चन्द्रशेखर सैनी पिता स्व0 श्री भागचन्द सैनी उम्र 53 वर्ष सा0 रामभाठा चर्च रोउ वार्ड क्र0 14 रायगढ दुकान खोलकर सामानों की बिक्री कर रहा था ।सुभाष चौक में अभिवन गुप्ता पिता अजय कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष सा0 सुभाष चौक आलोक मौल के सामने किराना दुकान को खोलकर सामानों की बिक्री । गौरी शंकर मंदिर रोड इतवारी बाजार में संजय अग्रवाल पिता कृष्ण कुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष सा0 गौरी शंकर मंदिर रोड इतवारी बाजार रायगढ किराना दुकान को खोलकर सामान बिक्री करते मिला।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

