🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग :भाजपा ने कांग्रेस के कथित toolkit के विरोध में रखी थी प्रेस कांफ्रेंस, पुलिस तहसीलदार पहुंच पंचनामा बना कार्यवाही की तैयारी

On: May 19, 2021 5:27 PM

रायगढ़ ( वायरलेस न्यूज़) भाजपा की प्रेंस वार्ता में पहुँची पुलिष बिना परमिशन प्रेस वार्ता करवा जा रहा था रायगढ़।कांग्रेस के कथित #toolkit मामले पर बुलाई गई भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस आ धमकी। मौके पर नायाब तहसीलदार विक्रांत राठौर भी पुलिस के साथ थे। इसके बाद तहसीलदार ने पंचनामा बनाकर बाकायदा कार्रवाई की बात कही है।

वहीं इस मसले पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दूरभाष पर वायरलेस न्यूज़ को बताया कि नायब तहसीलदार ने पंचनामा पर दस्तखत करने को कहा तो उमेश अग्रवाल ने मीडिया के सामने नायब तहसीलदार श्री राठौर से कहा कि आप  विधि अधिकारी के रूप में किस प्रावधान के तहत आप नियम बता रहे है इस पर श्री राठौर ने भाजपा अध्यक्ष को नियम बताने में असमर्थता जाहिर की।  इसके पहले प्रेस कांफ्रेंस मे भी यह सवाल उठाया गया कि यह कांफ्रेंस किसके परमिशन से बुलाई गई है? हालांकि इसका जवाब नहीं दिया गया।


इसके बाद जैसे ही प्रेस कांफ्रेंस से नेताओं सहित पत्रकार बाहर निकले, नायाब तहसीलदार के साथ पुलिस खड़ी थी। यह प्रेस कांफ्रेंस भाजपा ने कांग्रेस के कथित toolkit के विरोध में रखी गई थी। जिसमें भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा था।

क्या कहते है नायब तहसीलदार इस मामले में वायरलेस न्यूज़ को मोबाइल से संपर्क होने पर श्री राठौर ने बताया की मामले की पूरी जानकारी से प्रशासन के उच्चअधिकरियो को अवगत करा दिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment