संकटकाल में भारत कोविड से लड़ रहा है और कांग्रेस भारत से लड़ रही है
जगदलपुर 19 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सत्ता पाने की अंधी लालसा में कांग्रेस पार्टी टूलकिट के जरिये भारत को बदनाम करने की घृणित साजिश रच रही है।कांग्रेस ने गुप्त दस्तावेज अपने कार्यकर्ताओं व समर्थक बुद्धिजीवियों को भेज कर हिन्दुस्तान को समूची दुनिया में बदनाम करने व देश की छवि को खराब करने का षड़यंत्र किया है।यह अत्यंत गंभीर विषय है कि भयावह संकट काल में जब भारत व सभी देशवासी कोविड से लड़ रहे हैं,वहीं कांग्रेस पार्टी भारत के विरूद्ध लड़ रही है।हालिया समय में सोशल मीडिया में भारत के खिलाफ जितना दुष्प्रचार कांग्रेस द्वारा किया गया है,वह इसी गुप्त दस्तावेज टूलकिट का हिस्सा थे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कश्यप ने अपने जारी बयान में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमेशा देखा गया है कि सत्ता से विमुख रहने पर कांग्रेस हमेशा ऐसी हरकतें करती है,जिसे सीधे देश विरोधी कहा जा सकता है।चाहे वह गलवान एवं डोकलाम मामले में चीन का समर्थन स्टैंड लेने की बात हो या फिर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पाकिस्तान से प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिये मदद मांगने का वाक्या हो,कांग्रेस निरंतर देश विरोधी हरकतें करती पायी गयी है।
श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की इस देश विरोधी साजिश की जितनी निंदा की जाय,वह कम है। राजनीतिक विरोध का यह निम्न स्तर है।कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता,समर्थकों को टूलकिट भेज कर केन्द्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिये जो विषय दिये हैं,उसके अनुसार कोरोना के नये म्यूटेंट को मोदी या भारतीय वायरस नाम देना,कोरोनों से मृतकों के शवों की फोटो विदेशी मीडिया में भेजना,कुंभ को कोरोना का सुपर स्प्रेडर बताना,नये संसद भवन सेंट्रल विस्टा को मोदी महल करार देना।संपूर्ण मीडिया में प्रसारित टूलकिट के सामने आने के बाद कांग्रेस बौखलाहट में अब भाजपा नेताओं के विरूद्ध शिकायते दर्ज करा रही है।
भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि छग में आरंभ में जीवन रक्षक वैक्सीन का विरोध किया गया गया,राज्य सरकार के नेता मंत्रीगण बात बेबात पर केन्द्र को पत्र ही लिखते रहे।भाजपा व उसका प्रत्येक कार्यकर्ता देश को बदनाम करने,उसकी छवि धूमिल करने की हर घृणित साजिश का मुकाबला करने करने कटिबद्ध है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

