शासनादेश का उलंधन करने वाले व्यक्तियों पर 10 अपराधिक प्रकरण में की गई कार्यवाही
अनावश्यक घूमने वाले 26 वाहनों को किया गया जप्त
17 वाहन चालकों पर 4100/- रूपये का चालानी कार्यवाही
जगदलपुर 19 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन बस्तर के द्वारा दिनांक 31.05.2021 तक लाॅक डाऊन का आदेश जारी किया गया है । जिस हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर परमा एवं पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में आज थाना कोतवाली, बोधघाट, परपा एवं यातायात शाखा के द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रशासन के आदेश का उलंधन कर अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है । शासनादेश का उलंधन करने वाले 15 व्यक्तियों के विरूद्व 10 अपराधिक प्रकरण धारा – 188, 269, 270 भादवि एवं महामारी अधिनियम धारा – 3 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । इसके अतिरिक्त अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों की 26 वाहनों को मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत जप्ती कार्यवाही की गई है । इसके अलावा 17 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 4100/- रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया है । आगे भी शासनादेश का उलंधन करने वालों पर विधि संगत कार्यवाही की जावेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

