जगदलपुर 20 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / लॉक डाउन के विरोध में मुख्य मार्ग व्यापारी कल्याण समिति द्वारा प्रदर्शन को बस्तर कलेक्टर के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है ज्ञात हो कि व्यापारियों ने पूर्व में जिला प्रशासन व विधायक रेखचन्द जैन से मिलकर यह आग्रह किया था कि उन्हें सीमित समय के लिए व्यापार करनी की अनुमति मिले पर उनकी मांग पूरी न होने पर मुख्य मार्ग कल्याण समिति के सदस्यों ने लॉक डाउन के विरोध में अपने अपने दुकान के सामने सांकेतिक प्रदर्शन का फैसला लिया था।विरोध को देखते हुए बस्तर कलेक्टर ने एक बार फिर से व्यापारियों की समस्याओं को सुना व उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा जिसके बाद समिति ने प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया है।
मुख्य मार्ग व्यापारी कल्याण समिति एक अध्यक्ष दिनेश दिनेश सराफ ने बताया कि व्यापारी वर्ग इस कोरोना महामारी कि लड़ाई में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाते आया है पर वर्तमान परिस्थिती में व्यापारियों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द व्यापारियों को कुछ समय के लिए व्यापार करनी की अनुमति देकर राहत प्रदान करना चाहिए उन्होंने ने बताया कि समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर महोदय को आज फिर से अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है जिसके चलते समिति ने आज के प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

