रायगढ़।आज दिनांक 20.05.2021 के सुबह थाना खरसिया के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर और आरक्षक किशोर राठौर पेट्रोलिंग पर थे । ग्राम बोतल्दा में प्रधान आरक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति स्प्लेंडर मोटर सायकल में सवार होकर ग्राम बरगढ, सरवानी तरफ से अवैध शराब लेकर सक्ती तरफ जाने वाला है । सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम पलगड़ा के फारेस्ट बेरियर के पास नाकाबंदी कर *मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG11 AQ 7083* में सवार व्यक्ति को रोके जिसके काला रंग के बैग के अंदर दो नग 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में *कुल 10 लीटर महुआ शराब* हाथ भट्ठी का बना बरामद हुआ । पूछताछ में युवक अपना नाम *संदीप दास उर्फ शनि दास महंत पिता दिलीप दास उम्र 21 वर्ष निवासी लोहारपारा सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा* को विधिवत गिरफ्तार कर मय माल मुल्जिम थाना लाया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

