🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दो नाबालिग बच्चों ने रेलवे ट्रेक पर रखा पत्थर ,मामले मे कोटा पुलिस ने धारा 427 और आरपीएफ ने रेल अधिनियम 150,151 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है

On: May 22, 2021 9:34 AM

नाबालिग बच्चो ने रख दिया था रेलवे ट्रैक में पत्थर,हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कलमीटार और कोटा के बीच रेल लाइन पर दो नाबालिगो ने पत्थर इस लिए रखा ताकि वे ट्रेन से पत्थर को टकराते हुए आनंद ले सके आरपीएफ प्रभारी भास्कर सोनी से मिली जानकारी के अनुसार 16 मई को रेलवे स्टेशन कलमीटार और करगीरोड कोटा के बीच घटना हुई थी। इसमें दोनों स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट के पास अज्ञात ने रेल लाइन पर पत्थर रख दिया था। इसकी वजह से मालगाड़ी का इंजन पत्थर से टकराया और इंजन का काउकेचर छतिग्रस्त हो गया इस मामले में कोटा पुलिस ने धारा 427और आरपीएफ ने रेल अधिनियम 150,151 के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही की है। जिसमें कोटा थाना टीआई सनीप रात्रे के साथ जांच शरू की गई। बीते दिनों उपनिरीक्षक एके रॉय और जोगेस राठिया को सूचना मिली कि दो बच्चों ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर टीम मौके पर जाकर पूछताछ की गई इस दौरान दोनों बच्चों ने आनंद लेने के लिए पत्थर रखने की बात कही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment