● लॉकडाउन के उल्लंघन पर स्वीट्स के संचालक आशीष अग्रवाल पर कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर….
● होम डिलीवरी की आड़ में हाफ सटर खोल बेची जा रही थी मिठाईयां और नमकीन….. रायगढ।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पूर्ण लॉकडाउन “रविवार” को सुबह से सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत बेवजह आवाजाही पर कड़ाई करने के निर्देश दिये गये हैं । निर्देशों के पालन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर द्वारा प्रतिदिन की तरह सुबह से शहर में सघन पेट्रोलिंग कर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही थी । इसी दरम्यान उन्हें सूचना मिली कि पैलेस रोड स्थित “गणगैार स्वीट्स” में जोमैटो के डिलीवरी बॉय के अलावा अन्य लोग भी दुकान से मिठाईयां व नमकीन की खरीदारी कर रहे हैं । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा कोतवाली पेट्रोलिंग व स्टाफ को मौके पर पहुंचने का पइंट देकर स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां जोमेटो के डिलीवरी बॉय के अलावा कई लोग द्वारा मिठाई व नमकीन की खरीदारी कर रहे थे । नगर कोतवाल द्वारा स्वीट्स के संचालक आशीष अग्रवाल को लॉकडाउन का उल्लंघन कर लोगों की भीड़ करने के संबंध में कड़ी फटकार लगाये । कोतवाली थाने में *“गणगौर स्वीट्स” के संचालक आशीष अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 36 साल साकिन पैलेस रोड रायगढ* के विरूद्ध लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर धारा 269,270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । विदित है कि जिला प्रशासन रायगढ़ के आदेश दिनांक 26/04/2021 के द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंट से केवल स्विगी, जोमेटो के माध्यम से होम डिलीवरी की अनुमति प्रात: 06 से रात्रि 08:00 बजे तक दी गई है । शहर में आगे भी किसी प्रतिष्ठान में इस प्रकार की गतिविधियां पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

