रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने बताया कि आज मेरी जिले के कलेक्टर श्री भीम सिंह से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि मुलाकात के उपरान्त मैंने कलेक्टर साहब से पुनः निवेदन पूर्वक व्यापारी बंधुओं को हो रहे परेशानी से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने कलेक्टर श्री भीम सिंह से कहा कि विनिर्माण क्षेत्र से लेकर दैनिक जीवन की आवश्यकताओं से जुड़े सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद हैं। इससे आम जन जीवन से लेकर व्यापारी बंधुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि व्यपार आवश्यकता और पूर्ति का एक चक्र है। जो कि व्यापारी और समाज के अन्य लोगों को मिला कर बनता है और वह पूरा चक्र ही लॉक डाउन के कारण रूका हुआ है। यही कारण है कि इससे पूरे समाज पर असर पड़ रहा है। साथ ही व्यापार से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है। व्यापार के बंद होने के कारण ऐसे रोजगारों पर भी असर पड़ा है। जो सीधे – सीधे व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़ा हुआ है। कुछ ऐसे परिवारों को तो बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसको कम करने के लिए गत दिनों नगर के कई समाज सेवी संस्थाओं और लोगों द्वारा प्रयास किया गया है। उसपर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सुशील रामदास को आश्वस्त किया कि आगामी 25 मई से किराना की दूकानों को कोविड – 19 के नियमों के साथ 10 से 5 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाएगी। कोविड के मरीजों की संख्या घटी है। इसलिए लॉक डाउन को हटाते हुए, आगामी 1 जून से कोविड – 19 के नियमों के साथ बंद पड़े सभी प्रकार के व्यापारों को खोला जाएगा। सुशील रामदास से कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कहा कि कोविड – 19 के नियमों और शर्तों को दुकानों और प्रतिष्ठानों खुलने के पश्चात भी पालन करना पड़ेगा। क्योंकि अभी भी संक्रमण का खतरा टला नहीं है और खतरे को देखते हुए। समाज के हर व्यक्ति को सावधान रहना पड़ेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

