🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

33 वर्षीय युवक ने कुएं के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोटा पुलिस मर्ग कायम की

On: May 24, 2021 4:14 PM

रवि तंबोली कान्हा तिवारी /
कोटा (वायरलेस न्यूज़) नगर के पड़ाव पारा स्थित पुरानी माचिस फैक्ट्री और वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के मैदान के कुएं के अंदर 33 वर्षीय युवक की लाश मिली जिसकी सूचना लोगों ने परिजनों को दी जिसके बाद परिजन कोटा थाने पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिसके बाद कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को बाहर निकाला।

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गेश साहू पिता लहारु राम साहू 33 वर्ष पड़ाव पारा कोटा का निवासी है जोकि कल दोपहर 2 बजे से घर से निकला हुआ था जिसकी खोजबीन परिवार वाले रात भर करते रहे पर उसका कहि पता नही चला। आज सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं पास सर्ट और पेंट रखा हुआ देखा और जिससे उन्हें कुछ सक हुआ और कुएं में झांक कर देखे तो दुर्गेश साहू को कुएं के अन्दर फाँसी पर लटका देखा जिसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुचकर देख और कोटा थाना पहुचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक के परिजनों ने बतलाया कि मृतक पडाव पारा के प्राथमिक शाला में पियून था और सब्जी बेचने का काम करता था और कुछ मानसिक विछिप्त था किसी से ज्यादा बात नही करता था। कोटा पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment