बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़) प्रशांत कुमार मिश्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस चुना गया है। इस पद पर वे 1 जून से कार्यभार संभालेंगे। यह जानकारी कानून मंत्रालय की ओर से दी गई है।24 मई को जारी किए गए नोटिस में यह बताया गया है कि 31 मई को चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन रिटायर हो रहे हैं जिनकी जगह पर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा पद संभालेंगे। 4 सितंबर 1987 को जस्टिस मिश्रा ने एडवोकेट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में काम किया।
10 दिसंबर 2009 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जज के तौर पर हुई थी। इसके बाद 28 नवंबर 2014 को उन्हें स्थायी जज बना दिया गया। जस्टिस मेनन ने लॉ की डिग्री 1982 में अर्नाकुलम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लिया और 1983 में एडवोकेट का दर्जा हासिल किया। 6 मई 2019 को उन्होंने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पदभार संभाला था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

