🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोविड मरीजों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नही देने पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिंदल और संजीवनी अस्पताल पर लगाया 50-50 हजार जुर्माना

On: May 24, 2021 2:01 PM

रायगढ़,(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 24 मई2021) शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत निजी कोविड चिकित्सालयों में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों को डॉ.खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना व आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया जाना है। लेकिन जिंदल हॉस्पिटल एवं संजीवनी नर्सिंग होम रायगढ़ द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त दोनों अस्पतालों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कोविड प्रबंधन हेतु आयोजित बैठकों में सभी निजी कोविड अस्पताल संचालकों को डॉ.खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना व आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ देने के निर्देश दिए थे और लाभ नही देने की स्थिति में कार्यवाही की बात कही थी। गत दिनों आयोजित बैठक में उन्होंने सीएमएचओ को अस्पतालों की जानकारी वेरीफाई करने और जिन अस्पतालों में शासन के निर्देशों के अनुरूप हितग्राहियों को लाभ नही दिया जा रहा है उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में योजना अंतर्गत लाभान्वित मरीजों की जानकारी तैयार की गयी। जिसमें पाया गया कि जिंदल हॉस्पिटल और संजीवनी नर्सिंग होम में निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नही दिया गया। जिसके लिए उन पर यह जुर्माना लगाया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment