रायगढ़, (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़24 मई21) 31 मई तक राइस मिलर्स को जिले की समितियों से धान का उठाव पूरा करना है। अत: सभी मिलर्स अपनी मिलिंग क्षमता के हिसाब से धान का उठाव सुनिश्चित करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज राइस मिलर्स की वर्चुअल बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश हैं कि धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव 31 मई तक पूरा करना है। इस हिसाब से सभी मिलर्स को काम करना होगा। उठाव के लिए जो डीओ कटे हैं उनके अनुसार धान का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी समितियों से समान रूप से धान का उठाव करें। इसके लिए समिति प्रबंधकों से पहले से समन्वय बना लें जिससे गाड़ी वहां पहुंचने पर लोडिंग का काम जल्द पूरा हो। बैठक के दौरान कुछ मिलर्स ने समिति में हमालों की कमी की बात रखी। कलेक्टर श्री सिंह ने उप पंजीयक सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समितियों में पर्याप्त संख्या में हमालों की व्यवस्था करें। बैठक में मिलर्स ने भी शासन के निर्देशों के अनुसार 31 मई तक पूरा धान उठाने की बात कही। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.पी. राठिया, सहायक खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, उप पंजीयक सहकारिता श्री सुरेन्द्र गोंड़, डीएमओ नान श्री गुप्ता व सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ जिले के राइस मिलर्स शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

