🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

घने जंगलों के बीच जुआ खेलते तीन जुआड़ी सपड़ाए बाकी भागने में सफल 10 मोटर साइकिल जब्त

On: May 24, 2021 4:42 PM

जगदलपुर 24 मई 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /  करपावंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने बीती रात जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम समेत मौके पर से 10 मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।
करपावंड टीआई शिव हुर्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना कि टुण्डरीआमा के घने जंगलों में कुछ लोग बैठकर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के दिशा निर्देश और भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहार के मार्गदर्शन में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए जगह पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद सभी जुआरी भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने भागते हुए तीन जुआरियों को पकड़ लिया। अन्य जुआरी मौके से फरार होने में सफल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर से जुआरियों के कब्जे से 14 हजार 4 सौ से अधिक रुपये बरामद किया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 10 मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment