सत्ता की पिपासा में कांग्रेस कर रही राष्ट्रद्रोह
जगदलपुर 24 मई 2021वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/
भ्रम, भ्रामक और भ्रमवाणी कांग्रेस की पहचान बन चुकी है ! सत्ता की पिपासा और लोलुपता में कांग्रेस ऐसा कृत्य करने लगती है जिसे सीधे सीधे राष्ट्रद्रोह कह सकते हैं ! इसी प्रयास मे कांग्रेस ने एक गहरी साज़िश के तहत एक टूल किट तैयार करवाया जो अब एक्सपोज़ हो गया है ! टूल कीट के रास्ते में चलते हुये इस पार्टी ने कोरोना के दूसरे वेरिएंट को इंडियन वैरिएंट या इंडियन स्ट्रेन कह कर प्रचारित कर रही है, वायरस को मोदी वायरस कहा जा रहा है ! विदेशी मीडिया में भारत की छवि अधिकाधिक ख़राब हो , इसका प्रयास भी लगातार किया जा रह है,जिससे अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि ख़राब हो रही है ! यह चौंकाने वाला है की ऐसे समय में जब भारत कोरोना से लड़ रहा है ,कांग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है !
इसी संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने एक ट्वीट किया तो कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने इंदिरा गाँधी के मार्ग पर चलते हुए उनके ख़िलाफ़ दमनकारी कदम उठाते हुये एफ़आइआर दर्ज कर लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं !
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है ! हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डॉ रमन सिंह के साथ हैं, और दमन के ख़िलाफ़ जेल जाने को तैयार हैं !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

