रवि तंबोली के साथ कान्हा तिवारी रिपोर्ट, वायरलेस न्यूज़
रतनपुर / क्षेत्र के ग्रामीण आदिवासी इलाकों में करोना की रोकथाम एवं ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कासा संस्था के साथ डॉ विजय चंदेल के मार्गदर्शन में कोटा ब्लाक के ग्रामीण संदर्भ केंद्र करमड़ार आश्रम धोबघट में
17 गांव के 20 लोगो को कोविड-19 संक्रमण रोकथाम तथा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने और कोरोना वैक्सीन के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही संक्रमण के लक्षण के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। डॉ विजय चंदेल के द्वारा लोगो को कोरोना से बचने के लिए ट्रेनिग दिया गया कि कब-कब सेनेटाइजर का उपयोग करना है ,मास्क कैसे लगाना है नार्मल वयक्ति के शरीर का तापमान कितना होगा तथा बुखार आने में शरीर का तापमान कितना होता है पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल कैसे चेक करते हैं तथा किन किन परिस्थितियों में व्यक्ति को तुरंत हास्पिटल में भर्ती कराना चाहिए सभी लोग ट्रेनिग लेकर अपने अपने गांव में जाकर लोगो को जागरूक करेंगे और अपने गांव को कोरोना मुक्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे तथा इस महामारी की स्थिति को देखते हुए कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु गरीब मजदूर आदिवासी लोगों को कासा संस्था रतनपुर के द्वारा कोटा ब्लाक के 17 गांव के लोगो को संस्था की ओर से आवश्यक स्वास्थ संबंधी सामग्री वितरण किया जा रहा है जिसमे निरमा, साबुन, सेनेटाइजर , सेनिटरी पैड, और फेस मास्क तथा पंचायत स्तर में जो ट्रेनिग किये है उनको पल्स ऑक्सीमीटर थर्मामीटर प्रदान किया गया जिनके द्वारा गांव के लोगो का जांच किया जा सके और कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत ही लोगो को स्वस्थ लाभ मिल सके और गांव कोरोना मुक्त हो सके ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

