● रायगढ़ पुलिस की ओर से शहर के अस्पतालों को उपलब्ध कराई गई पीपीई किट….
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।पुलिसकर्मियों के कंटेनमेंट जोन तथा कोविड हास्पिटल्स में ड्यूटी दौरान बचाव के लिए जिला पुलिस द्वारा पीपीई किट की खरीदी की गई थी, साथ ही जिले के विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को पुलिसकर्मियों के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराया गया था । अभी भी जिले के शासकीय एवं कई निजी अस्पतालों में कोविड के मरीज ईलाजरत हैं, जहां प्रतिदिन बहुतायत संख्या में पीपीई किट उपयोग में लाया जा रहा है जो एक बार इस्तेमाल के बाद दोबारा उपयोग में नहीं लाया जाता । ऐसे में जिला पुलिस द्वारा शहर के पांच अस्पतालों को 100-100 नग पीपीई किट प्रदाय किया गया है । आज सुबह पुलिस कार्यालय में अस्थाई कोविड केयर हास्पिटल KIT, राजप्रिया हास्पिटल, अपेक्स हॉस्पिटल, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, जेएमजे मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सकगण को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया था । इनमें राजप्रिया हास्पिटल से डॉ. राज किशोर शर्मा, KIT कोविड केयर से इंचार्ज डॉ. प्रशांत, अपेक्स से डॉ. मनोज गोयल, मेट्रो से डॉ. त्रिपाठी तथा मिशन हॉस्पिटल से डॉ. मल्लिक आये हुए थे जिन्हें एसपी संतोष सिंह द्वारा 100-100 नग पीपीई किट सौंपकर इस कठिन समय में दी जा रही उनकी सेवाओं के प्रति आभार प्रकट किये । इस दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, आर.आई. अमरजीत खुंटे, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अमित शुक्ला भी मौजूद थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

