रायगढ (वायरलेस न्यूज़ ) बरौद कॉलरी।
एसईसीएल रायगढ़ कोयलांचल के अंतर्गत बरौद उपक्षेत्र परियोजना में प्रभावित ग्राम अवरामुड़ा के बारह प्रभावित परिवार के आवासीय मकान कोयला उत्पादन के दौरान प्रभावित हुए जिन्हें स्थानिय प्रबंधन द्वारा गांव में ही एक रिक्त स्थल पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी जिसकी खबर जब सुचेतना महिला मंडल रायगढ़ को हुई तब उन्होनें बरौद स्थित जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा रेखा वर्मा को निर्देशित करते हुए उन तमाम पीड़ित परिजनों के कच्चे मकानों को बारिश के पूर्व सुरक्षा प्रदान करने कही उक्त परिप्रेक्ष्य में आज बरौद उपक्षेत्र जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा रेखा वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत फगुरम के आश्रित ग्राम अवरामुड़ा के बारह प्रभावित पीड़ित परिजनों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए तारपोलिन का वितरण किया गया उक्त अवसर पर उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर बी वर्मा,उपप्रबंधक कार्मिक यशवंत सिंह उपस्थित थे |
जागृति महिला मंडल ने लॉकडाउन में भी दिए राशि
बरौद उपक्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या कराने की बात हो या सामाजिक कार्य ही क्यों ना हो जागृति महिला मंडल सभी क्षेत्रों में सदैव जागरूक रहती है गत माह अप्रैल के लॉकडाउन के दौरान भी आधा सैकड़ा परियोजना में प्रभावित अवरामुड़ा के लोगों को तीन सौ रुपये प्रत्येक परिजनों को राशन लेने के लिए मदद किया जा चुका है !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

