रायगढ़.(वायरलेस न्यूज़) गांवों में तेजी से पैर पसार रही कोरोना महामारी से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करने जेएसपीएल फाउंडेशन की टीम गांव—गांव में सक्रिय है। स्वास्थ्य संगिनियों के माध्यम से गांवों में घर-घर जाकर कोरोना से बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में भ्रम को दूर कर उन्हें टीका लगवाने, मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने और यथासंभव घर पर ही रहने की समझाइश दी जा रही है।
जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रम वात्सल्य के अंतर्गत संयंत्र के आस-पास के ग्रामों में स्वास्थ्य संगिनियों को फोर्टिस—ओपी जिदंल अस्पताल के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रशिक्षित किया गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए इन्हें ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर सहित प्राथमिक चिकित्सा किट प्रदान किया गया है, ताकि वे गांवों में आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल जाने से पहले तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करा सकें। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य संगिनियां गांवों में जागरूकता के प्रसार में भी जुटी हुई हैं। गांव में कोई भी वैक्सीनेशन से ना छूटे इस उद्देश्य से उन्हें कोविड-19 एवं वैक्सीनेशन की समग्र जानकारी तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित कर संक्रमण के चेन को तोड़ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा लाकडाउन के कारण मजदूरी करने गए बाहर से गांव लौटे श्रमिकों अथवा संक्रमित परिवारों के कोरोंटाइन होने की भी सतत निगरानी करते हुए गांव में अनावश्यक घूम रहे लोगों को भी समझाइश दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीणों को जोड़ने मितानिन व स्वास्थ्य सहायिकों के साथ सेवा दे रही जिंदल स्वास्थ्य संगिनियां, अंचल के ग्रामों में गर्भवती व शिशुवती माताओं के टीकाकरण, संस्थागत प्रसव सहित छोटे परिवार की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए परिवार नियोजन को अपनाने के लिए प्रेरित करने का काम करते हुए उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचाने में भी अपनी महती भूमिका निभाती हैं। महामारी के दौर में उनकी जिम्मेदारी अपने परिवार के साथ गांव के लोगों के प्रति और भी बढ़ गई है, जिसे वे बेहद ईमानदारी के साथ निभाते हुए ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निरंतर जागरूक कर रही हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

