🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा आयोजित जैव विविधता पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम निरस्त, अब नए सिरे से कड़े प्रावधानों के साथ शीध्र किए जाएंगे : अरुण पांडेय अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक

On: May 26, 2021 4:55 PM

टेक्निकल कमेटी को भी भंग कर नई कमेटी के नाम तय किए जाएंगे, अब प्रतियोगी को फोटो का सच बताना होगा नही तो वैधानिक कार्यवाही तय

बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़)गत दिवस छत्तीसगढ़ बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा आयोजित जैव विविधता पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दिए गए इनाम को लेकर विवाद चलते पूरी प्रतियोगिता को ही निरस्त कर दिया गया है, साथ ही अब टेक्निकल कमेटी को भी भंग कर नई कमेटी के नाम तय किए जाएंगे। उक्ताशय की जानकारी अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं सदस्य सचिव बायोडायवर्सिटी बोर्ड श्री अरुण पांडेय जी ने वायरलेस न्यूज़ को मोबाइल पर दी ।
श्री पांडेय जी ने आगे कहा कि पूर्व में बनाए गए नियमों को सुधार करते हुए माप दंड कड़े किए जाएंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि अब पूर्व में प्राप्त एंट्री की पुनर्परीक्षण किए जाएंगे एवं भाग लेने वाले प्रतियोगी को लिखित में बताने होंगे कि यह फोटो कहाँ एवं किस समय क्लिक की गई है ,यदि गलत पाए गए तब उनपर वैधानिक कार्यवाही भी विभाग कर सकेगी।
छत्तीसगढ़ बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा आयोजित फोटोग्राफी पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 22 मई को होना था लेकिन प्रतियोगिता में तस्वीरों की संख्या ज्यादा होने का हवाला दे कर बोर्ड ने परिणाम दो दिनों के लिए रोक दिया था 24 मई रात 8 बजे तक के लिए, और 8 बजे के पूर्व प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओ के नाम वेब पेज में घोषित कर दिए।
विवाद तब खड़ा हुआ जब तृतीय पुरस्कार विजेता समीर यादव (बलौदाबाजार) को इंटरनेट से डाउन लोड तस्वीर अमेरिकन केसट्रेल को दे दिया गया जबकि नियम के अनुसार खुद की खीची तस्वीर ही इनाम की हकदार है। बाद में त्रुटि बताकर प्रतिभागियों को कमेटी द्वारा जांच कर परिणाम घोषित की बात कही गई है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा 25 मई शाम 5.32 के लगभग प्रतिभागियों को मेल भेजा गया कि आज रात 12 बजे के पहले प्रति भागी द्वारा तस्वीर कहां खीची गई है और रॉ फाइल भेजने को कहा गया, इतने शॉट पीरियड के चलते प्रतियोगीयों के बीच आलोचना की जाने लगी थी ।प्रतिभागियों का कहना है कि उन्हें कम से कम दो दिन तो मिले शॉट नोटिस की वजह से सैकड़ो प्रतिभागी प्रतियोगिता से वंचित हो जायेगे।
जिसे अब कुछ समय के लिए विभाग के द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment