बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सांसद अरूण साव ने एस.ई.सी.एल के सी.एम.डी श्री ए.पी. पंडा से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु सी.एस.आर. मद से 10 करोड़ रूपये उपलब्ध कराने की मांग की है।
सांसद अरूण साव ने एस.ई.सी.एल. के सी.एम.डी. श्री ए.पी. पंडा के साथ एक बैठक की। बैठक में श्री साव ने कहा कि एस.ई.सी.एल हमेशा से अपने सामाजिक सरोकार को निभाती है और पिछले 14 महिनों में कोरोना महामारी के दौरान राज्य एवं क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सराहनीय योगदान दिया है। अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में आम लोगों को शासकीय अस्पतालों में समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है क्योंकि आम लोगों को शासकीय अस्पतालों में सुविधा के अभाव में निजि अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है जिससे गरीब परिवार कर्ज के बोझ से दब जाता है। सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार संभागीय मुख्यालय होने के कारण आवश्यक है। इसी तरह मुंगेली एवं पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही जिले में भी कोरोना महामारी का अत्यधिक प्रकोप रहा है, वहॉ भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। सांसद अरूण साव ने सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल के साथ साथ मुंगेली एवं पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु सी.एस.आर. मद से 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
उक्त मांग पर सी.एम.डी. श्री ए.पी. पंडा ने शीघ्र विचार कर निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

