जगदलपुर 25 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
बकावंड विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ऊलनार में ग्रामीणों के द्वारा पुराना राशन कार्ड जमा कर नया राशन कार्ड बनाने को लेकर उलनार पंचायत के 9 पंचों के द्वारा उनके वार्डो के ग्रामीणों से एक हजार से पंद्रह सौ रुपए तक की अवैध उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीणों ने बताया कि 2021 मार्च,अप्रैल माह का जमा राशन कार्ड पंचों के द्वारा वितरण किया गया है,जब सीधे साधे ग्रामीणों को राशन कार्ड निशुल्क है कि जानकारी प्राप्त होने पर कार्ड धारियों के द्वारा गुस्सा फुट पड़ा व पंचों के द्वारा लिया गया अवैध रुपए ग्रामीणों ने लौटाने की मांग की
लेकिन पंचों ने उनकी बातों को दरकिनार करते टाल दिया,
और कहने लगे कि बिना पैसे का राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा,शुल्क पटाना आवश्यक है, ग्रामीणों ने कहा कि इस लॉक डाउन के चलते हमने बड़ी मुश्किल से लोगों से मांग जांच कर पैसा अदा किया है,हम गरीबों के लिए पंद्रह सौ रुपए बहुत होती है फर्जी तरीके से उगाही करना कहा तक उचित है ग्रामीणों के बताएं अनुसार पंचों ने अब तक 20000 रुपए से अधिक कि रकम ग्रामीणों से वसूली की है, जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने जिला दंडाधिकारी,व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदलपुर से पत्र ज्ञापित करते उचित कार्यवाही कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

